जल संसाधन विभाग का कारनामा : बगैर काम कराए लगा दी होर्डिंग, रास्ता बना ही नहीं और बोर्ड और संकेतक लग गए

आशीष कुमार गुप्ता-सेदम-सरगुजा। छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग का एक बड़ा कारनामा उजागर हुआ है। विभाग बिना काम कराए ही होर्डिंग लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में भ्रामक जानकारी फैला रहा है। जल संसाधन विभाग के होर्डिंग को लेकर भाजयुमो अध्यक्ष ने इसे शर्मनाक हरकत कहा है।
गौरतलब है कि, सरगुजा जिले के सेदम पर्यटन स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग अंबिकापुर सरगुजा द्वारा बतौली विकासखंड में सेदम व्यपवर्तन योजना अंतर्गत नहर नवीनीकरण एवं पक्का चैनल निर्माण का होर्डिंग राष्ट्रीय राजमार्ग सुवारपारा में लगाया गया है, जिसमें सेदम झरना जाने के लिए तीर का निशान भी लगाया गया है, जबकि सेदम पर्यटन स्थल के लिए वहां से रास्ता भी नहीं है। सूवार पारा से मैनपाट मार्ग पर होर्डिंग लगाकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खानापूर्ति कर दी है। यह छत्तीसगढ़ शासन में फर्जी कारनामा को दर्शाता है। विदित हो कि बिना निर्माण कार्य के ही जल संसाधन विभाग अंबिकापुर द्वारा ग्राम पंचायत सेदम की जगह पर ग्राम पंचायत सूवारपारा में होर्डिंग लगाकर रफूचक्कर हो गया है।
नहीं ली गई अनुमति
ग्राम पंचायत में होर्डिंग लगाने की जानकारी सरपंच सचिव को नहीं दी गई है और ना ही कोई अनुमति ली गई है, जिससे सेदम और सूवारपारा के सरपंचों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। बतौली भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र पैकरा ने छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा लगाये गए होर्डिंग को लेकर कहा कि कांग्रेस शासन में इस प्रकार बिना निर्माण कार्य के ही होर्डिंग लगाना और भ्रामक जानकारी फैलाना शर्मनाक है। इससे जाहिर होता है कि अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे क्षेत्र में भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिलेगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS