ये है छत्तीसगढ़ का सबसे स्वस्थ गांव: एक ही दिन में पूरे गांव का हो गया था टीकाकरण अब मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

यशवंत गंजीर/धमतरी। नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सांकरा में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें, ग्राम पंचायत सांकरा को यह पुरस्कार स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में दिया गया है। इस दौरान जिले के कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने सांकरा पंचायत को बधाई दी है। अहम बात यह है कि स्वास्थ्य संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद पंचायत नगरी की सर्वाधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत सांकरा छत्तीसगढ़ में प्रथम नंबर पर रही है।
साल 2022-23 के पुरस्कार देने के लिए 9 थीम रखी गई थी। इसके जरिए स्थानीय सरपंच और पंचायत सचिव ने ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया। इसी बीच ग्राम पंचायत सांकरा द्वारा सांकरा के अस्पताल में भव्य वैक्सीनेशन की सुविधा रखी गई, क्योंकि छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। जिसके कारण कोविड-19 के टीके का महाअभियान चलाकर एक ही दिन में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया। दरअसल, ग्राम पंचायत सांकरा को इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रशासनिक सहयोग करने पर स्थानीय सरपंच शशी ध्रुव ने जिला प्रशासन की तारीफ की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS