धोखे से दलबदल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा-हमारे कंधों पर कांग्रेसी गमछा रखकर धोखे से फोटो खींची गई... किसके दावे में है कितनी सच्चाई... पढ़िए...

रविकांत सिंह राजपूत-मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में सियासी दल लग गए हैं। पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर एक स्तर पर काम कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक अनोखा नजारा जिला मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर के डोमनहिल में सामने आया है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल के पर बड़ा आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि, धोखे से हमारे कंधे पर कांग्रेस पार्टी का गमछा रखकर तस्वीरें खींच ली गईं। और अब कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की बात आ रही है। जबकि हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं और टैक्सी स्टैंड में एक निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय विधायक से मुलाकात करने गए थे।
मंडल अध्यक्ष के साथ मीडिया के सामने आए कार्यकर्ता
उल्लेखनीय है कि, जिला मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी के डोमनहिल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव ने एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए कहा कि, हमारे कार्यकर्ता टैक्सी स्टैंड में कुछ निर्माण के लिए स्थानीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल से मुलाकात करने गए थे।
सोशल मीडिया पर दावा
वहां पर कार्यकर्ताओं एक कंधे पर कांग्रेस पार्टी का गमछा रखकर उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की बात सोशल मीडिया पर की जा रही है। वहीं हमारे कार्यकर्ता जो विधायक से मुलाकात करने गए थे, उनका साफ कहना है कि धोखे से हमारे कंधे पर कांग्रेस का गमछा रख कर फोटो खींची गई है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। स्थानीय विधायक के इस कार्य को मुलाकात करने गए लोग धोखा बता रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS