राजभवन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल : कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मिलकर पूर्व सीएम डा. रमन के खिलाफ जांच की अनुमति देने की मांग रखी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों ने राज्यपाल अनुसूइया उईके से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच के लिए अनुमति देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप कांग्रेस के नेतागण लगाते रहे हैं। वहीं एक युवा कांग्रेसी ने इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका भी लगा रखी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राजयपाल से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत की है। दरअसल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। राज्यपाल से उन्होंने जांच की अनुमति देने की मांग की है। राजभवन पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता आरपी सिंह, सभापति प्रमोद दुबे शामिल रहे।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS