आरक्षक की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग

आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सीबीआई जांच कराने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, सह संगठन मंत्री दुर्गा झा ने संयुक्त रूप से कहा, जो भी जानकारी पुष्पराज के बारे में मिल रही है उससे यह स्पष्ट होता है कि वे न केवल कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मचारी रहे बल्कि सामाजिक रूप से सजग व जिम्मेदार व्यक्ति थे।
पुष्पराज ने गत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान अपने एक साल का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया था। वहीं पुलिस डिपार्टमेंट उनके परिजनों के आरोपों को दरकिनार कर मामले की लीपापोती में लगा है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री से भी मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग करे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS