Demonstration: तमिलनाडु के मंत्री पर FIR की मांग...सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश, इस जिले की पांच में से चार ब्लॉक मुख्यालय कराए बंद

Demonstration: तमिलनाडु के मंत्री पर FIR की मांग...सर्व हिन्दू समाज में आक्रोश, इस जिले की पांच में से चार ब्लॉक मुख्यालय कराए बंद
X
कुछ दिनों पूर्व तमिलनाडू के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर हिन्दू समुदायों में भारी रोष है, इसी को लेकर लोगों ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पढ़िए पूरी खबर....

राहुल भोई-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले लोगों ने पांच ब्लाक मुख्यालयों मे से चार ब्लॉक मुख्यालयों को बंद करवा दिया है। तमिलनाडू के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध विवादित बयान देने पर महासमुंद पुलिस(Mahasamund Police) द्वारा एफआईआर दर्ज नही करने के विरोध को लेकर लोगों यह बंद करवाया है।

कुछ दिनों पूर्व दिया था विवादित बयान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों पूर्व तमिलनाडू के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के विरोध में विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर हिन्दू समुदायों में भारी रोष है, इसी को लेकर लोगों ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सर्व हिन्दू समाज ने पांच ब्लॉक मुख्यालयों में से चार मुख्यालयों को बंद करवा दिया है।

चार ब्लॉक मुख्यालय बंद

सर्व हिन्दू समाज ने महासमुंद नगर, बागबाहरा नगर ,बसना एवं सरायपाली में बाजार बंद करवाया हैं. इन ब्लॉक मुख्यालयों में सिर्फ जरुरी आवश्यक चीजें ही मिलेगी, जिनमे स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी कई अन्य मुलभुत सुविधाएं। वहीं पिथौरा नगर में बंद नहीं करवाया गया है. इस पुरे मामले को लेकर फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान निकलकर सामने नहीं आया है।

Tags

Next Story