समाधान की मांग पर प्रदर्शन : पावर प्लांट की राख हवा के साथ घरों में पहुंच रही, लोग हो रहे परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

समाधान की मांग पर प्रदर्शन  : पावर प्लांट की राख हवा के साथ घरों में पहुंच रही, लोग हो रहे परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
X
शहर में राख की समस्या कितनी विकराल हो गई है। इस बात का अंदाजा लोगों के किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। पॉवर प्लांट से निकलने वाले राख का निष्पादन बेहतर से ढंग से नहीं किए जाने के कारण उसे जहां तहां फेंका जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर ...

उमेश यादव - कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संचालित विभिन्न पॉवर प्लांटो से निकालने वाली राख शहर वासियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। राख का सही ढंग से निष्पादन नहीं होने के कारण लोग काफी परेशान है। हवा के साथ उड़कर राख के लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है जिससे प्रदूषण का दायरा बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लाख शिकायतों के बाद भी पर्यावरण विभाग मूक दर्शक बनकर बैठा हुआ है यही वजह है,कि राख की समस्या झेल रहे बालको शांतिनगर के लोगों ने पर्यावरण विभाग के कार्यालय में राख फेंक अपना आक्रोश जताया।

शहर में राख की समस्या कितनी विकराल हो गई है। इस बात का अंदाजा लोगों के किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। पॉवर प्लांट से निकलने वाले राख का निष्पादन बेहतर से ढंग से नहीं किए जाने के कारण उसे जहां तहां फेंका जा रहा है जिसके कारण प्रदूषण का स्तर तो बढ़ ही रहा है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हवा के साथ राख लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है जिससे आम जनता काफी परेशान है।


राख की समस्या से परेशान लोग

राख की समस्या झेल रहे लोगों ने कई दफा कार्रवाई के लिए पर्यावरण विभाग से शिकायत की। लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ यही वजह है,कि बालको के शांति नगर में रहने वाले लोग पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय पहुंचे और वहां राख फेंककर अपना आक्रोश जताया। इस विरोध के जरिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बताने का प्रयास किया,कि घरों में राख के प्रवेश करने से कितनी समस्याएं होती है।

समस्या को लेकर कलेक्टर ने दिया आश्वासन

पर्यावरण विभाग में जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी से आक्रोशित लोग अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटने के पास पहुंचे और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और उसके निराकरण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।राख की समस्या झेल रहे लोगों ने पर्यावरण विभाग के कार्यालय में फेंकी राख हवा के साथ घरों में राख के प्रवेश करने से लोग हैं परेशान शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई।


Tags

Next Story