यहां तेजी से पैर पसार रहा डेंगू : अब तक मिले 65 मरीज, आश्रम के 100 से ज्यादा बच्चे बीमार

रोशन चौहान/दोरनापाल। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित नगर पंचायत दोरनापाल में डेंगू तेजी से अपना पैर पसार रहा है। पिछले हफ्ते 37 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जो आज पड़ताल करने पर 65 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके बाद नगर में हड़कंप मच गया है। वहीं पोटाकेबिन के 100 बच्चे बीमार पाए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा वार्ड क्रमांक 2 के मरीज बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
एक साथ आश्रम के 100 से ज्यादा बच्चे पड़े बीमार
बताया जा रहा है कि पोटाकेबीन आश्रम के 100 से अधिक बच्चें बीमार हो गए हैं। पेदाकुरती पोटाकेबीन के 17 बच्चों को दोरनापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चे डेंगू से और तीन मलेरिया से ग्रसित है। बाकी बीमार बच्चों का इलाज पोटाकेबिन में जारी है। मौसम के बदलते मिजाज ने बच्चों को बीमारियों ने जकड़ लिया हैं। बारिश और धूप के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सभी बच्चों को बुखार और जुकाम की शिकायत बताई जा रही है।
आश्रम के कई छात्राएं मलेरिया से पीड़ित
वहीं दोरनापाल अस्पताल में पोलमपल्ली कन्या आश्रम, मिसमा कन्या आश्रम, चिंतागुफा कन्या आश्रम से भी काफि छात्राएं मलेरिया से पीड़ित नजर आ रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए कलेक्टर हरिस एस ने मेडिकल टीम को बेहतर देखभाल करने के लिए निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन दंडसेना ने इस मामले की पुष्टि की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS