डिप्टी सीएम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे : स्वागत के लिए समर्थक तैयार, साव बोले- डिप्टी सीएम बनाकर सिंहदेव का किया अपमान....

डिप्टी सीएम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे : स्वागत के लिए समर्थक तैयार, साव बोले- डिप्टी सीएम बनाकर सिंहदेव का किया अपमान....
X
विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव को डिप्टी सीएम बना दिया गया है। डिप्टी सीएम TS सिंहदेव कुछ ही देर पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके भव्य स्वागत के लिए समर्थक पहले से पहुंच गए है...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बना दिया गया हैं। डिप्टी सीएम TS सिंहदेव कुछ ही देर पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सिंहदेव के स्वागत के लिए समर्थक ढ़ोल-नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी दिल्ली से रायपुर लौट जाएंगे।

TS सिंहदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया...

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मुझे बड़ी जवाबदारी देने के लिए धन्यवाद...मैं सरगुजा से पला-बढ़ा और छत्तीसगढ़ ने मुझे अपनाया है। कांग्रेस ने काम करने का मौका दिया, और लीडर शिप में जवाबदारिया भी दी है। मैंने हमेशा से मिल-जुलकर चलना सीखा है और छत्तीसगढ़ के भले के लिए काम करना सीखा है।

मंत्री अमरजीत ने आलाकमान के निर्णय का किया स्वागत..

आपको बता दें, मंत्री अमरजीत भगत ने आलाकमान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि, आलाकमान ने सबको मान-सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया है। हम सभी इसका स्वागत करते हैं। भाजपा की तरह किसी को हटाकर किसी और को नियुक्ति नहीं करते, भाजपा ने तो विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को उनके पद से हटा दिया था।

पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि...

पूर्व CM रमन सिंह ने डिप्टी सीएम TS सिंहदेव को बधाई दी, लेकिन इसके अलावा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है आधी पतवार दूसरे के हाथ में...साथ ही कहा कि, 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई देता हूं...

डिप्टी सीएम बनाने का अधिकार सीएम और राज्यपाल के पास है- साव

TS सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, ये आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है। कांग्रेस पार्टी को उप मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। ये अधिकार सीएम और राज्यपाल का होता है। कांग्रेस हाईकमान ने सिंहदेव को ढाई साल का सीएम बनाने का वादा किया था। अब चलाचली की बेला में डिप्टी सीएम बनाकर TS सिंहदेव का अपमान किया गया है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस में आपसी झगड़े चल रहे हैं, उससे निपटने का प्रयास किया जा रहा है। सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सीएम के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया- चंदेल

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार की हिटलरशाही, एकला चलो नीति से जनता त्रस्त है। पार्टी में कलह मचा हुआ है, सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप है। उन आरोपों को साफ करने के लिए टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं।


Tags

Next Story