डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा ऐलान : बोले- इस बार मैं नहीं रहूंगा घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष

गौरव शर्मा-रायपुर। हाल ही डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अब ज्यादा मुखर नजर आने लगे हैं। शनिवार को हरिभूमि डाट काम के सहयोगी समाचार चेनल INH 24 X 7 से बात करते हुए श्री सिंहदेव ने साफ कहा कि, इस बार वे घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नहीं रहेंगे।
श्री सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा। क्योंकि अब समय उतना नहीं बचा कि, सभी से बात हो सके। श्री सिंहदेव ने कहा कि, मैंने कहा भी है मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा। हां सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं।
सलेक्शन हुआ तो अगली सीरीज में खेलूंगा...
वहीं अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर TS सिंहदेव ने कहा कि, पार्टी टिकट देगी तो लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, मैंने कहा था- अगर मैं टीम में कंट्रीब्यूट कर सकता हूं... तभी खेलूंगा। मैं चाहूंगा कि मेरा सलेक्शन हो। मुझे लगता है मैं टीम में योगदान दे सकता हूं। अगर सलेक्शन हुआ तो मैं खेलूंगा। वहीं टीम का वाइस कैप्टन बनने को लेकर श्री सिंहदेव बोले- अभी तक के लिए बना हूं... अगली सीरीज के लिए सलेक्शन होना है। उसमें अगर सलेक्शन हुआ तो खेलेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS