संगीनों के साए तले विकास : नक्सल दंश से उबर रहे बलरामपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, देखिये विडियो

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे उत्तरी हिस्सा यानि झारखंड की सीमा से लगता बलरामपुर जिला दो दशक से भी लम्बे वक्त से नक्सल दंश झेलता आया है। लेकिन अब इस इलाके में सड़कों का जाल बिझने लगा है। इसी कड़ी में बन्दरचुआ-पुंदाग मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण के काम का बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू निरीक्षण करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राज्य के दक्षिणी छोर बस्तर की तरह यहां भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही सड़क का निर्माण संभव हो पा रहा है। बकायदा पुलिस और CRPF के जवान यहां अपनी ड्यूटी करके इस सड़क का काम पूरा करवा रहे हैं। हालांकि अब नक्सलवाद के दंश से काफी हद तक राज्य का उत्तरी छोर उबर चुका है। लेकिन फिर भी गाहे-बगाहे यहां नक्सली वारदातें होती रहती हैं। झारखंड से लगे होने के चलते नक्सली यहां तक आ धमकते हैं। बहरहाल इस सड़क के निर्माण को जिले से नक्सलवाद के दंश को खत्म करने की दिशा में प्रशासन का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। देखिये विडियो :
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS