बांसकोट को मिली विकास कार्यों की सौगात : सीएम ने 154 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, 101 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव जिले के केशकाल विकासखण्ड के बांसकोट में भक्त माता कर्मा जयंती पर जिले को 154 करोड़ 10 लाख के 145 विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें उन्होंने 97 करोड़ 98 लाख के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 56 करोड़ 11 लाख के 123 कार्यों का लोकार्पण किया। विकास कार्यों में लोकार्पण कार्य के तहत लोक निर्माण विभाग के 8.78 करोड़ के 2 कार्यों, वनमण्डल कोण्डागांव के 1.16 करोड़ के 5 कार्यों, केशकाल वनमण्डल अंतर्गत 93.42 लाख के 14.70 किमी के 3 नरवा विकास कार्यों, सीजीएमसी की ओर से 2.88 करोड़ के 6 कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के जल जीवन मिशन अंतर्गत 10.27 करोड़ के पूर्ण 23 एकल ग्राम योजनाओं, सीएसपीडीसीएल की ओर से बड़बत्तर में 7.10 करोड़ के 33/11 केव्ही के विद्युत उपकेन्द्र, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के 1.21 करोड़ के 15 कार्यों, धनोरा में 22.50 लाख के लघु धान्य फसल संस्करण ईकाई, पीडब्लूडी के 19.30 करोड़ के 2 कार्यों, जनपद पंचायत केशकाल के 1.22 करोड़ 37 कार्यों, जनपद पंचायत कोण्डागांव के 54.46 लाख के 6 कार्यों, जनपद पंचायत मकाड़ी के 94.83 लाख के 22 कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें कोण्डागांव का निर्मित शासकीय आदर्श आवासीय महाविद्यालय, नवनिर्मित छात्रावास सह साहू सदन, नरवा विकास अंतर्गत मुन्डेसा, चिंगनार और गौरगांव नाला प्रबंधन आदि सम्मिलित है। देखिए वीडियो-
इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग के 36.33 करोड़ के चार कार्यों, दक्षिण वनमण्डल कोण्डागांव में 37.5 लाख के 2 डेम निर्माण, वनमण्डल केशकाल अंतर्गत 04.70 करोड़ के 4 नरवा विकास कार्यों, सीजीएमएससी द्वारा केशकाल में 50 बिस्तर के क्रिटिकल हेल्थ केयर ब्लाॅक निर्माण, जल जीवन मिशन अंतर्गत 18.45 करोड़ लागत से 8 ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना, पीएमजीएसवाय अंतर्गत 14.37 करोड़ लागत के 213 किलोमीटर सड़क और वृहद पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत प्रेम शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
101 जोड़ों का हुआ विवाह
माता कर्मा जयंती पर बांसकोट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत आज कुल 101 जोड़ों का पूरे विधि-विधान के साथ विवाह भी कराया गया है। इसमें भी सीएम बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। इसमें ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना, मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क/जंगल सफारी के रूप में विकसित किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी को प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, केशकाल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण, ग्राम बांसकोट में आत्मानन्द स्कूल और साहू सदन भवन बांसकोट में अहाता निर्माण की घोषणा की। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS