CG Election Result : बेहद चौकाने वाला रहा धरसींवा विधानसभा का चुनाव परिणाम, कांग्रेस की हार चर्चा का विषय

छन्नू खंडेलवाल-मांढर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 में धरसीवां विधानसभा का चुनाव परिणाम बेहद चौकाने वाला रहा। 3 दिसंबर को परिणाम आने के बाद चुनाव परिणाम ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। धरसींवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। जहां अनुज शर्मा ने 44343 से मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा से भाजपा को 1,07,283 वोट मिले। वहीं कांग्रेस को 62,940 वोट मिले।
कांग्रेस ने धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा का टिकट काटकर धरसींवा से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। धरसींवा विधानसभा कुर्मी समाज का गढ़ मानी जाती है। इसीलिए कांग्रेस ने छाया वर्मा पर भरोसा जताया था। लेकिन एक बड़े अंतराल से हारने के बाद अब हर तरफ कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा हार की चर्चा हो रही है।
इन बड़ी ग्राम पंचायतों में कांग्रेस को नहीं मिली लीड
17 नवंबर को हुए वोटिंग में धरसीवां विधानसभा का मतदान प्रतिशत 71.86% था। लेकिन कांग्रेस को धरसींवा ब्लॉक के बड़े-बड़े ग्राम पंचायत में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। ग्राम पंचायत मांढर की बात कर तो यह पंचायत बड़े पंचायत के नाम से जाना जाता है। यहां टोटल 6 बूथ बनाया गया था। जहां भाजपा को 3333 और कांग्रेस 1072 को वोट मिले थे। इन 6 बूथ में भाजपा ने 2261 वोटों से आगे रहे। वहीं ग्राम टेकारी में पांच बूथ में भाजपा 2353 और कांग्रेस 773 को वोट मिले। जिसमें भाजपा 1580 वोट से आगे रहे। इसी तरह ग्राम सिलतरा में पांच बूथ में भाजपा को 2434 और कांग्रेस को 931 मत मिले। जिसमें भाजपा 1503 वोटों से आगे रहे। ग्राम सांकरा में तीन बूथ में भाजपा को 1209 और कांग्रेस को 640 मत मिले। जिसमें भाजपा 568 वोटों से आगे रहे। ग्राम सारागांव में चार बूथ में भाजपा को 1452 और कांग्रेस को 651 वोट मिले। भाजपा 801 से आगे रहे। इसी तरह सिलयारी कुरूद में सात बूथ में भाजपा को 2494 और कांग्रेस को 1528 मत मिले। भाजपा 966 वोटों से आगे रहे। ग्राम रायखेडा में तीन बूथ में भाजपा 1485 और कांग्रेस 802 वोट मिले। भाजपा 683 वोटों से आगे रहे। वही नगर पंचायत कुंरा की बात करें तो 6 बूथों में भाजपा को 3643 और कांग्रेस को 1426 मत मिले। भाजपा 2217 वोटों से आगे रहे। इसी तरह खरोरा के सात बूथ में भाजपा को 3211 और कांग्रेस को 1747 मत पड़े। भाजपा 1464 में आगे रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS