चित्रकोट महोत्सव की धूम : बस्तर के लोक नृत्य दलों की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो रहे दर्शक... देखिए वीडियो...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात। इसी जलप्रपात के तट पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह तीन दिवसीय महोत्सव मंगलवार की रात से चल रहा है।
पहले दिन बस्तर के लोक नाचा दल ने अपनी प्रस्तुति दी। इस महोत्सव का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों के लोग भी शामिल हुए हैं। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, इस महोत्सव में एक मंच पर नाच-गान से लेकर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बस्तर के टैलेंट को निखारने का यह सुनहरा मंच है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजातीय संगीत और लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा है।
बस्तरिहा कलाकार दे रहे प्रस्तुति
उल्लेखनीय है कि ,14 से 16 फरवरी तक चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस चित्रकोट महोत्सव में पूरे बस्तर संभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही कई तरह के खेलों का आयोजन भी किया गया है। जिसमें पूरे संभाग के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। 14 फरवरी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पारंपरिक लोक नाचा दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। देखें वीडियो -
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS