क्या अपनों ने ही की युवक की हत्या?... घर में जली हुई मिली लाश, सिर पर चोट के निशान, मां की हत्या करने पर सजा काट चुके दोनों भाई इस घटना के बाद भी फरार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की जली हुई लाश उसके घर में मिली है। मृतक का नाम 35 वर्षीय जितेश चौहान, विनोबा नगर निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा मोहल्ले का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सोनूमुडा मोहल्ले में विनोबा नगर निवासी जितेश चौहान की जली हुई लाश मिली। लाश युवक के घर के बरामदे में ही पड़ी हुई मिली। मृत युवक सोनूमुडा का रहने वाला था, लेकिन भाईयों के साथ हुए विवाद के बाद वह उनसे अलग होकर विनोबा नगर में रहता था। युवक शनिवार की शाम अपने दोनों भाईयों रितेश और मुकेश चौहान के साथ देखा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों भाईयों के बीच में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद ये हत्या की गई होगी। वहीं घटना के बाद से मृतक के दोनों भाई फरार हो गए हैं। इससे पुलिस का शक उन्हीं दोनों पर है। दोनों भाईयों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
घर में अकेला रहता था मृतक
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि मृत युवक के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर शव को घसीटा गया है। मृत युवक अविवाहित था और घर में अकेला ही रहता था।
कुछ दिनों पहले ही छूटे थे जेल से
पुलिस ने यह भी बताया कि मृत युवक जितेश चौहान के दोनों भाई रितेश और मुकेश इससे पहले अपनी मां की चाकू से वार कर हत्या कर चुके हैं। दोनों फरार चल रहे थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभी कुछ दिनों पहले ही वे दोनों जेल से छूटकर आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS