खाना मिला नहीं उल्टे जान चली गई : मुर्गा खाने के लिए गांव में घुसे तेंदुए की दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो.. कैसे तार में फंसकर उलझता चला गया

खाना मिला नहीं उल्टे जान चली गई : मुर्गा खाने के लिए गांव में घुसे तेंदुए की दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो.. कैसे तार में फंसकर उलझता चला गया
X
तेंदुआ शिकार की तलाश में बस्ती में घुस आया और मुर्गा को पकड़ने के चक्कर में दीवार और जाली के बीच फंस गया था। एक तार उसके शरीर में उलझ गया, जिसके बाद तेंदुए ने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। पढ़िए पूरी खबर...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर(Kanker) शहर से लगते गांव सिंगारभाट (village Singarbhat )में एक तेंदुआ (panther)बीच बस्ती में सुबह घुस आया। खाने की तलाश में पहुंचा यह जंगली शिकारी (wild hunter)इस गांव में तार में फंसकर जान गंवा बैठा। शरीर में तार फंसने से उसकी मौत हो गई। देखिए वीडियो-

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब पहाड़ी से उतरकर एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया। मुर्गे का शिकार करने घुसे तेंदुए के शरीर में तार फंस गया था, जिससे छूटने के प्रयास में तेंदुआ खुद को घायल कर बैठा और उसकी मौत हो गई।

फारेस्ट आफिसर ने क्या बताया

कांकेर डीएफओ कृष्णा जाधव के मुताबिक, सिंगारभाट पहाड़ियों से सटा हुआ इलाका है। जहां बड़ी संख्या में तेंदुए रहते हैं। उन्हीं में से एक खाने की तलाश में पहाड़ी से उतरकर आबादी वाले इलाके में घुस आया था। आज सुबह भी तेंदुआ शिकार की तलाश में बस्ती में घुस आया और मुर्गा को पकड़ने के चक्कर में दीवार और जाली के बीच फंस गया था। एक तार उसके शरीर में उलझ गया, जिसके बाद तेंदुए ने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तार उसके शरीर में उलझता चला गया और शरीर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Tags

Next Story