आफत की बारिश : नदियां उफान पर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, आवाजाही भी बाधित

कुलजोत संधु-कोंडागांव/केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र मे तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते धनोरा के आसपास बड़ेखौली, चुरेगांव, बड़ेओडागांव की नदी-नाले उफान पर है। हर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। ग्राम बड़ेखौली का पुल अंतागढ़ मार्ग को जोड़ता है। वहीं बड़ेखौली नदी में पुल के ऊपर से लगातार पानी बह रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 40 से 45 ग्रामों को जोड़ने वाला यह प्रमुख पुल है। बाढ़ आने से आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो जाती है। वहीं जल स्तर कम होने पर लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। आखिर शासन और प्रशासन कब जागेगा और पुल का निर्माण कब होगा ? ग्रामीणों को बारिश के दिनों में समस्याओं से निजात कब मिलेगी ?
12 घरों में घुसा पानी
केशकाल के बड़ेराजपुर ब्लाक के ग्राम कोपरा नदी में बाढ़ आने से 12 घरों में पानी भर गया है। ग्राम सरपंच की ओर से 4 परिवारां को पंचायत भवन में सिफ्ट कर निगरानी की जा रही है। बाढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों को जाने से रोका जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS