CG Elections : छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा क्षेत्र में पर्चे की चर्चा, पिछले चुनाव का खेल कैसे और किस पर पड़ रहा भारी... पढ़िए

रविकांत सिंह राजपूत - कोरिया। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद राजनितिक पार्टियां दूसरे चरण के मतदान के प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं। राजनितिक पार्टियां अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। सोनहत में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर गुलाब कमरो ने उस समय की भाजपा विधायक रहीं चंपादेवी पावले के खिलाफ स्वेच्छानुदान राशि को खर्च करने का पर्चा बंटवाया था और उस पर बंदरबांट का आरोप लगाया था, लेकिन इस बार अब वैसा ही पर्चा श्री कमरो के खिलाफ क्षेत्र में बंट रहा है। स्वेच्छानुदान राशि के बंदरबांट का यह पर्चा इस चुनाव में उनके ही गले की फांस बन गया है।
उल्लेखनीय है कि, सोनहत में 2018 के पर्चे के जवाब में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में किये जाने वाले व्ययों का पर्चा बंटवाया है। इन पर्चों में गुलाब कमरो द्वारा दी गई स्वेच्छानुदान राशि का जिक्र है। पर्चे में विधायक के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को स्वेच्छानुदान की राशि बांटे जाने का जिक्र है। पर्चे में दिखाया गया है कि, जो जरूरतमंद नहीं थे उनको पैसे बांटे गए हैं। आपको बता दें कि, पिछले चुनाव में गुलाब कमरो ने पर्चा बंटवाकर माहौल अपने पक्ष में बनाया था, इस चुनाव में उनका यह दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि, इस बार का पर्चा किस पर और कितना भारी पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS