10 किमी दूर जिला मुख्यालय : नगरवासियों में भारी आक्रोश, ​कल से नगर बंद, काले झंडे लगाकर करेंगे आंदोलन

10 किमी दूर जिला मुख्यालय : नगरवासियों में भारी आक्रोश, ​कल से नगर बंद, काले झंडे लगाकर करेंगे आंदोलन
X
जिला मुख्यालय 10 किमी दूर बनाए जाने पर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। नगरवासी कई बार अधिकारियों से बात किए लेकिन जिला प्रशासन जिला कार्यालय जेठा में बनाने पर अड़ा है। इसे लेकर नगर के सर्व समाज के लोग व्यापारी संघठन, अधिवक्ता और पत्रकार संघ के लोग अब उग्र आंदोलन की तैयारी में है। पढ़िए पूरी खबर...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवीन जिला सक्ती में जिला मुख्यालय 10 किमी दूर बनाए जाने पर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। नगरवासी कई बार अधिकारियों से बात किए लेकिन जिला प्रशासन जिला कार्यालय जेठा में बनाने पर अड़ा है। इसे लेकर सक्ती नगर के सर्व समाज के लोग व्यापारी संघठन, अधिवक्ता और पत्रकार संघ के लोग अब उग्र आंदोलन की तैयारी में है। ये सभी गुरुवार से नगर बंद और काले झंडे लगाकर आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।

दरअसल करीब 5 माह पहले नगर के सर्व समाज, व्यापारी, अधिवक्ता एवं पत्रकार संघ से एक दल सक्ति विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मिलने गए थे, तब डॉ. महंत ने नगर के लोगों को आश्वासन भी दिया था कि, नगर के लोगों की मांग के अनुरूप जिला मुख्यालय बनाया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन ने रातों-रात अस्थाई जिला मुख्यालय को सक्ती से 10 किमी दूर जेठा में बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से नगर के लोगों में भारी आक्रोश है। सक्ती नगरवासियों कहना है कि सक्ती को जिला बनाने के लिए पिछले 22 साल से वो संघर्ष कर रहे हैं, ताकि सक्ती के जिला बनने पर यहां हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले। लेकिन जनभावना के विपरीत जिला मुख्यालय को नगर से 10 किमी दूर बनाया जा रहा है, जिससे आस पास के लोगों को अपने कार्य के लिए जेठा जाना पड़ेगा। ऐसे में सक्ती को जिला बनाने का क्या औचित्य है। सक्ती नगर के आस पास 2 से 3 किमी में दर्जनों भवन और सेकड़ों एकड़ शासकीय जमीन है। इसमें आसानी से जिला मुख्यालय की स्थापना की जा सकती है। बावजूद नगर से 10 किमी दूर जेठा में कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय बनाना समझ से परे हैं। अब इसके विरोध में नगरवासी कल से नगर बंद और काले झंडे लगाकर आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।

Tags

Next Story