भूख हड़ताल पर बैठी महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष : आरआई और पटवारी पर लगाया गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप

राजीव लोचन/सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले में महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष और जैजैपुर की पूर्व जनपद सदस्य पूर्णिमा पटेल सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। दरअसल, वह पिता की जमीन के सीमांकन के लिए जनवरी से दफ्तर का चक्कर काट रही है। मगर अब तक जमीन का सीमांकन नहीं हुआ है। इससे नाराज महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष पटेल जैजैपुर तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हैं।
पूर्णिमा पटेल ने आरोप लगाया है कि, आरआई और पटवारी ने उनके साथ बदतमीजी की थी। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी। अब वह धरने पर बैठ गई है और जमीन का सीमांकम करने और आरआई व पटवारी को निलंबित करने की मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भूख हड़ताल करने एक सप्ताह पहले नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS