Diwali : बाजारों में दिवाली की धूम...आज का दिन बेहद शुभ...सराफा बाजार हुआ गुलजार...

रायपुर- 5 दिनों की दीपावली के त्यौहार की शुभ शुरुआत आज से हो गई है। दीपावली की शुरुआत के साथ आज धनतेरस का पावन पर्व है। बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। पुष्य नक्षत्र से ही लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। पुष्य नक्षत्र से ही जहां एक ओर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस बार के धनतेरस में शुभ योग बन रहे है। धनतेरस पर्व पर सोना चांदी की खरीदारी करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इसलिए सराफा बाजार आज दिन भर गुलजार रहेगा।
बता दें, स्टील तांबे पीतल कांसे के बर्तन की दुकान में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मेहमानों को भी तोहफे के रूप में देने के लिए खरीदारी की जा रही है। इस बार मार्केट में विदेशों से आए क्रॉकरी ने भी चार चांद लगाए हुए हैं। हर तरह की खरीदारी करने के लिए धनतेरस का पर्व उचित माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS