डीएमई डाॅ. आरके सिंह आज होंगे सेवानिवृत, संविदा पर वापसी की चर्चा तेज

डीएमई डाॅ. आरके सिंह आज होंगे सेवानिवृत, संविदा पर वापसी की चर्चा तेज
X
प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे डाॅ. आरके सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। विभाग में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उन्हें संविदा पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं दो मेडिकल काॅलेज के डीन भी इस पद के दावेदार बताए गए हैं। इसके पहले डीएमई डाॅ. एसएल आदिले को संविदा के आधार पर इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

डाॅ. आदिले के हटने के बाद डाॅ. आरके सिंह को अगस्त 2020 में संचालक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। डाॅ. सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे और इस पद के लिए विभिन्न नामों के साथ उनकी संविदा आधार पर वापसी की चर्चा भी जोरों पर है।

सूत्रों के मुताबिक रायपुर मेडिकल काॅलेज के अधिष्ठाता डाॅ. विष्णु दत्त के साथ जगदलपुर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. पैकरा का नाम डीएमई पद के दावेदारों में शामिल है।

इसके साथ ही विभाग में इस बात की भी जबरदस्त चर्चा है कि चिकित्सा शिक्षा के संचालन की जिम्मेदारी किसी आईएएस को भी दी जा सकती है। डीएमई कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक डाॅ. सिंह को संविदा आधार पर इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दिए जाने की प्रबल संभावना है।

इसके पूर्व डाॅ. आदिले को भी संविदा आधार पर डीएमई बनाया गया था और वित्तीय जिम्मेदारी एक उपसंचालक स्तर के चिकित्सक को दी गई थी। डाॅ. सिंह को संविदा देने के साथ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही है।

Tags

Next Story