डॅा. शुक्ला के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

डॅा. शुक्ला के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
X
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के पिता, पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करें।

उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, राजेंद्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, आरपी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, विकास दुबे, संदीप साहू, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, सुरेंद्र वर्मा, एमए इकबाल, वंदना राजपूत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags

Next Story