CG Exit Poll : एग्जिट पोल के नतीजों से डा. रमन उत्साहित, बोले- 38, 40 पर नहीं रुकेगी भाजपा... 52 से 55 सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

रायपुर। पांच राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि, भाजपा के 15 से 46 तक पहुंचने की कल्पना एग्जिट पोल के अनुमानों में साफ दिख रही है।
मीडिया से बात करते हुए डा. रमन (Dr. Raman) ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने चुनाव अभियान (election campaign) में मुद्दों को इंगित किया था और भाजपा 38 और 40 पर नहीं रुकेगी बल्कि, 52 से 55 सीटों पर बढ़त लेकर बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस के 75 पार के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, 75 पार करने वाले 40 पर आकर रुक गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मतगणना के बाद कांग्रेस 35 से नीचे जाने वाली है। वहीं डा. रमन ने एग्जिट पोल पर सीएम बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, 75 से 42 तक लाकर पटक दिया। एक्जिट पोल जो दिखाए जा रहे हैं वो बस्तर और सरगुजा के आधार पर नहीं दिखाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS