बिरनपुर के लिए निकले डा. रमन : बोले- पूरे बेमेतरा जिले में पुलिसिया आतंक का वातावरण, पुलिस जिसे चाहे उठा रही है...

बिरनपुर के लिए निकले डा. रमन : बोले- पूरे बेमेतरा जिले में पुलिसिया आतंक का वातावरण, पुलिस जिसे चाहे उठा रही है...
X
पूर्व सीएम रमन सिंह आज मृतक युवक भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे। इसी बीच पूर्व सीएम ने कहा कि बेमेतरा में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही...पढ़े पूरी खबर

स्वप्निल गौरखेड़े/रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर घटना में 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से बिरनपुर गांव में धारा 144 लागू कर दी गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद गांव का माहौल ठीक हो गया था। लेकिन अब इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व सीएम रमन सिंह आज मृतक युवक भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने बिरनपुर गांव के निकल गए हैं। इसी बीच पूर्व सीएम कहना है कि बिरनपुर से काफी शिकायते मिल रही है। वहां से जानकारी मिल रही है कि बिना किसी वजह के कार्यकर्ताओं को कई केस में फंसा कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पूरे बेमेतरा में आतंक का वातावरण है। पुलिस जिसको चाहे उठा लेती है, हम बिरनपुर यह पता लगाने जा रहे है कि पुलिस की कार्यवाही से परिजन संतुष्ट है या नहीं।

पुलिस निष्पक्ष नहीं है- डा. रमन सिंह

सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा के लोगों को छत्तीसगढ़ की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसी मुद्दे पर पूर्व सीएम रमन सिंह का ने कहा कि, कवर्धा, नारायणपुर, बिरनपुर की घटना के बाद निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश की पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर चल रही है। हमारी मांग है कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम करें।

कर्नाटक की आग छत्तीसगढ़ तक पहुंची...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने सोनिया गांधी को विषकन्या बताया है। इस मामले पर पूर्व सीएम का कहना है कि, शायद भूपेश जी एक तरफ से सुनते है। उनके टीवी में दूसरी न्यूज नहीं आती। पूर्व सीएम ने कहा कि, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने पीएम की तुलना सांप से की है। भूपेश जी को यह कहना चाहिए खड़गे जी इस्तीफा दें और माफी मांगे। साथ ही कहा कि, कर्नाटक में किसी ने कुछ कहा है तो हम उसकी निन्दा करते है।

'मन की बात' को लेकर पूर्व सीएम ने दिया जवाब...

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि, पीएम लोगों की 'मन की बात' सुनें, जिसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंघ ने पलटवार करते हुए कहा कि, 'मन की बात' भूपेश जी को सुनना चाहिए, सुनते होंगे तभी इतनी बात कर रहे हैं। इसमें समाज के हर वर्ग की बात होती है मन की बात 100 करोड़ लोगों तक पहुंच गई है। यह जन-जन तक पहुंचने का बड़ा माध्यम है, जो रेडियो टीवी के जरिए जनता तक पहुंच रहा है।

Tags

Next Story