साय के कांग्रेस प्रवेश पर बोले डा. रमन- 40 साल की मेहनत, तपस्या छोड़कर गए... मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं...

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर अब भाजपाइयों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा है कि, भाजपा ने हमेशा उन्हे सम्मान देने का काम किया। कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने काम किया। राजनीति में वे सब कुछ समझते हैं। अब वे एक नए दल में जा रहे हैं तो मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। डा. रमन ने कहा कि, भाजपा से श्री साय के अलग होने के क्या कारण है ये मैं नहीं कह सकता। पार्टी ने उनको मनाने की कोशिश की, देर रात तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। 40 साल की मेहनत, तपस्या छोड़कर गए... मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
कांग्रेस ने साय को कैसे मनाया... ये सोचने का विषय : साव
उधर बिलासपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नंदकुमार साय के कांग्रेस में प्रवेश करने को लेकर कहा कि, नंदकुमार साय जी को भाजपा ने बड़ा सम्मान दिया है। ये सोचने का विषय है कि, कांग्रेस ने श्री साय को कैसे तैयार किया। श्री साव बोले- कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है। नंदकुमार साय को भाजपा ने नीचे से लेकर ऊपर तक सम्मान से नवाजा है। कांग्रेस पार्टी में करुणा शुक्ला भी गई थीं, वो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, उन्हें कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर रखा था। श्री साव बोले कि, कांग्रेस में भी टूट की स्थिति है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS