CG Politics : डॉ. रमन का ट्वीट : लिखा पक्षपाती सरकार ने विकास पर लगाया ब्रेक, अब बस 3 दिसंबर का है इंतजार...

CG Politics : डॉ. रमन का ट्वीट : लिखा पक्षपाती सरकार ने विकास पर लगाया ब्रेक, अब बस 3 दिसंबर का है इंतजार...
X
विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 नवंबर को आने वाला है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है...पढे़े पूरी खबर

रायपुर- विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 नवंबर को आने वाला है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लगातार राजनीतिक घमासान जारी है। प्रचार-प्रसार तो थम गया है, लेकिन ट्वीटर के जरिए एक-दूसरे पर वार और पलटवार का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, इन सब के बीच पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनकी वजह से राज्य में विकास नहीं हो पाया है। साथ ही कहा कि, राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया जा रहा है। अब बस 3 दिसंबर का इंतजार है।

पक्षपात का प्रमाण बनकर खड़ा है- डॉ. रमन

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, पिछले 5 साल से कांग्रेस की सरकार में राजनांदगांव के साथ पक्षपात हुआ है। राजनांदगांव से अलग-अलग शासकीय कार्यालयों को हटाकर जिले के विकास को बाधित किया गया और अब आचार संहिता के दौरान महुआ फूल प्रसंस्करण इकाई को राजनांदगांव से पाटन ले जाया जा रहा है। जो एक बार फिर राजनांदगांव के साथ हो रहे पक्षपात का प्रमाण बनकर खड़ा हुआ है। अब बस 3 दिसंबर का इंतज़ार है। बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजनांदगांव समेत पूरे प्रदेश के रुके हुए विकास को एक बार फिर गति मिलेगी...



Tags

Next Story