दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर कल झंडा फहराएंगे डॉ. रमन, जेपी नड्डा ने सौपी जिम्मेदारी

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गणतंत्र दिवस पर पारिवारिक कारणवश दिल्ली में नहीं रह पाएंगे, इसलिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का जिम्मा दिया गया है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ से किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. रमन बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के कार्यालय में आमतौर पर झंडा फहराने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हैं। किसी कारणवश राष्ट्रीय अध्यक्ष के न रहने पर ही यह जिम्मा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिया जाता है। इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पारिवारिक कारणों से राष्ट्रीय कार्यालय में मौजूद नहीं रह पाएंगे्र ऐसे समय में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया कि झंडा फहराने का जिम्मा किसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष काे दिया जाए। डा. रमन सिंह 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहें हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रहे हैं। लिहाजा राष्ट्रीय संगठन ने डॉ. रमन सिंह को झंडा फहराने का जिम्मा देने का फैसला किया।
राष्ट्रीय संगठन में रमन की बड़ी अहमियत
डॉ. रमन सिंह की राष्ट्रीय संगठन में बड़ी अहमियत है। कई अवसरों पर उनको राष्ट्रीय संगठन बड़ी जिम्मेदारी देता है। किसी राज्य में अगर कोई समस्या होती है तो उसको सुलझाने के लिए डॉ. रमन को भेजा जाता है। पिछले साल दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद ब्रीफिंग की जिम्मेदारी डा. रमन को दी गई थी।
27 को लौटेंगे डा. रमन
डॉ. रमन बुधवार की शाम को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 26 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यालय के झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वे एक पारिवारिक शादी समारोह में भी शामिल होंगे और 27 जनवरी को वापस रायपुर लाैटेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS