डा. रमन का सरकार पर बड़ा हमला : नड्डा के साथ जगदलपुर रवाना होने से पहले बोले- मिलीभगत से मारे जा रहे बस्तर में भाजपा के नेता

डा. रमन का सरकार पर बड़ा हमला : नड्डा के साथ जगदलपुर रवाना होने से पहले बोले- मिलीभगत से मारे जा रहे बस्तर में भाजपा के नेता
X
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह जगदलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रवाना होने से पहले राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बस्तर प्रवास पर हैं। नारायणपुर में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या के बाद भाजपाध्यक्ष के तय कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नड्डा पहले सीधे जगदलपुर पहुंचने वाले थे लेकिन वे रायपुर आए और यहां से जगदलपुर के लिए रवाना हुए हैं। माना जा रहा है कि वे नारायणपुर जा सकते हैं।

जगदलपुर रवाना होने से पहले डा. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में घटनाओं का दौर चल रहा है। एक महीने में तीसरी हत्या भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की हुई है। इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, कांग्रेस की सरकार असफल रही है। बीजेपी को ही टारगेट बनाया जा रहा है। इसके राजनीतिक कारण और राजनीतिक संदर्भ निकाले जा सकते हैं। कहीं ना कहीं मिली भगत है। जांच की मांग करेंगे लेकिन इस प्रकार की घटना रोकी जाए।

जगदलपुर के लिए रवाना

जेपी नड्डा और डा. रमन सिंह साथ में जगदलपुर के लिए निकले हैं। वहां पहुंचकर भाजपाध्यक्ष नड्डा मां दंतेश्वरी की पूजा करने के बाद लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे और लालबाग मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।

Tags

Next Story