डॉ. रमन का कांग्रेस विधायकों से आग्रह : कहा- पहली बार आदिवासी बेटी सर्वोच्च पद पर बैठने जा रही है, उनका समर्थन करें..

डॉ. रमन का कांग्रेस विधायकों से आग्रह : कहा- पहली बार आदिवासी बेटी सर्वोच्च पद पर बैठने जा रही है, उनका समर्थन करें..
X
अनुसूचित जनजाति की बेटी इतिहास रचने जा रही है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति के पद पर बैठने जा रही है। इसके लिए समर्थन मांगने वह देशभर में विधायकों-सांसदों से मिल रही हैं। मेरा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों से भी आग्रह है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर द्रोपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करें।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों से आग्रह करते हुए कहा है कि, देश की अनुसूचित जनजाति की बेटी इतिहास रचने जा रही है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति के पद पर बैठने जा रही है। इसके लिए समर्थन मांगने वह देशभर में विधायकों-सांसदों से मिल रही हैं। मेरा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों से भी आग्रह है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर द्रोपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करें।

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगने के लिए आज सुबह रायपुर पहुंची। जहां वे विधायकों व सांसदों से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गईं हैं। रायपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, द्रौपदी मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए सभी राज्यों में जा रही हैं। छत्तीसगढ़ से बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों ने समर्थन दिया है। अच्छी बात ये रही कि जेसीसी के तीन और जनता कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

बीजेपी के साथ बसपा और जनता कांग्रेस का भी समर्थन

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के संबंध में कहा कि, अभी प्रत्याशी के रूप में आई हैं, लेकिन यह सर्वविदित है कि वह राष्ट्रपति बन रही हैं। महज औपचारिकता बाकी है। छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायकों से उनकी मुलाकात हुई है, उन्होंने समर्थन दिए जाने का आग्रह किया है। बीजेपी के साथ बसपा और जनता कांग्रेस के विधायक भी अपना समर्थन दे रहे हैं। पूरे देश में मिल रहे समर्थन से साफ है कि मुर्मू रिकॉर्ड मतों से राष्ट्रपति बनेंगी।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वोट करें कांग्रेसी : कौशिक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के बयान पर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की बात करती है, लेकिन 50-60 साल तक सरकार में रहने के बाद भी उन्हें कभी आदिवासियों की सुध नहीं आई। आज नरेंद्र मोदी की सोच है कि दलित-आदिवासी को राष्ट्रपति पद पर बैठाया जाए, तो इससे कांग्रेस को पीड़ा होती है। पीड़ा इस बात को लेकर है कि आज उन्हें कर कुछ करने का मौका ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए राष्ट्रपति पद को सुशोभित नहीं किया जाता है। कांग्रेस को आज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वोट करना चाहिए।

Tags

Next Story