डॉ. विवेक चौधरी छात्रा से Kiss मांगते थे, इसके अलावा कई गंभीर हरकतें : आरोप

रायपुर। मेडिकल कॉलेज रायपुर की एक छात्रा महिला आयोग पहुंच गई है। यहां छात्रा ने अंबेडकर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर विवेक चौधरी पर कई गंभीर किस्म के आरोप लगाए है।
इसमें सबसे संगीन आरोप डॉ चौधरी पर ये लगे हैं कि वे छात्रा को मैसेज कर उससे किस (Kiss) मांगते थे। इसके अलावा भी कई संगीन आरोप डॉक्टर ने लगाए हैं। प्रारंभिक रूप से अब इस पूरे मामले की जांच महिला आयोग कर रही है और आरोपों पर अपनी सफाई देने के लिए डॉ चौधरी को भी बुलाया गया था।
हालांकि इस पूरे मामले की जांच चल रही है, लेकिन डॉ.विवेक पर ऐसे गंभीर आरोप लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। डॉक्टरी बिरादरी से जुड़े लोग बताते है कि ये कोई पहला आरोप नहीं है जो किसी महिला ने लगाया हो, लेकिन हर बार उन्हें बचा लिया जाता था। इतना ही नहीं ये एक मामला सामने आने के बाद उम्मीद है कि और भी कई पीड़िता अब सामने आ सकती है।
छात्रा के इन आरोपों पर डॉ. विवेक के जवाब का अभी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही ये स्पष्ट होगा कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS