राजधानी पहुंची द्रौपदी मुर्मू : आदिवासी लोक नृत्यों के साथ भव्य स्वागत, भाजपा ने मुर्मू को बताया जनजातीय अस्मिता का प्रतीक

रायपुर। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची हैं। भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आदिवासी नृत्य से मुर्मू का भव्य स्वागत किया। ओडिशा के पारंपरिक नृत्यों के अलावा पंथी डांस कर रहे कलाकारों ने और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक सहित कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। देखिए वीडियो-
विधायकों से वोट की अपील
एयरपोर्ट से द्रोपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची। उनके रायपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताया और सभी विधायकों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी बसपा और जनता कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है और उन्हें ही वोट करने की बात कही है। अब मुर्मू छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से VIP रोड स्थित एक होटल में मुलाकात करेंगीं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए रवाना होंगी।देखिए वीडियो-
बिखरी लोक कला और संस्कृति की छटा
वहीं द्रौपदी मुर्मू के रायपुर पहुंचने से छत्तीसगढ़ में लोक संस्कृति पर लोक कला की एक अद्भुत छटा देखने को मिली। रायपुर एयरपोर्ट से लेकर सड़क चौक-चौराहों और निजी होटल में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति-लोक कला प्रदर्शित की गई, जिसे लेकर विशेष तौर पर गायन और नाचे का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के लोक कलाकार और पद्मश्री डॉ. आरएस बारले अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान हरिभूमि और Inh ग्रुप से खास बातचीत के दौरान डॉ. बारले ने बताया कि राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ का गौरव प्रदान किया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी आभूषण से लेकर छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्र व पांडवानी वाद्य यंत्र के साथ वह पहुंचे हुए हैं। जैसे ही खत्म होगी उसके बाद इसे उपहार स्वरूप दिया जाएगा। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS