पुलिस का दावा मार गिराया नक्सली : मृत युवक का भाई डीआरजी का जवान, मृतक कर रहा था बस्तर फाइटर्स में शामिल होने की तैयारी, मुठभेड़ फर्जी..

नारायणपुर। नारायणपुर में बीती रात BSFकैंप के पास मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराने का दावा पुलिस का दावा कर रही है। लेकिन उक्त युवक के परिजन अब मुठभेड़ को फर्जी बता रहे हैं। पुलिस ने पुलिस लाइन में मीडिया के सामने भरमार बन्दूक के साथ शो कर अज्ञात नक्सली बताया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई भी डीआरजी का जवान है। परिजनों का दावा है कि मृतक खुद भी बस्तर फाइटर बटालियन में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मृतक का भाई जो कि डीआरजी का जवान है, उसका कहना है कि मेरा भाई नक्सली नही है। पुलिस फर्जी मुठभेड़ में मार कर नक्सली बता रही है। वहीं पुलिस के दावे के मुताबिक पुलिस, DRG और BSF के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित BSF कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS