Drizzling Rain : सिकासार के गेट खुले, पैरी में बाढ़, महानदी भी लबालब

Drizzling Rain : सिकासार के गेट खुले, पैरी में बाढ़, महानदी भी लबालब
X
दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश (Drizzling Rain )सिकासार बांध लबालब हो गया है। सिकासार ( Sikasar ) के कैचमेंट एरिया (catchment area ) में प्रति मिनट 13 हजार क्यूसेक पानी आवक हो रही है। लगातार पानी बढ़ने के कारण सिकासार बांध से 6 हजार क्यूसेक प्रति मिनट पानी छोड़ा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

गोरेलाल सिन्हा - गरियाबंद। गरियाबंद जिले (Gariaband District )के कोपरा से डूमरपाली होते हुए धमतरी जिला ( Dhamtari district ) को जोड़ने वाले एनिकट मार्ग में बाढ़ के पानी ऊपर आ जाने से आवागमन बंद हो गया है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सिकासार जलाशय (Sikasar reservoir )से आज सुबह से एहतियात के तौर पर पानी छोड़ा जा रहा है। पावर प्लांट से 1250 क्यूसेक पानी एवं स्पिलवे से 5014 क्यूसेक पानी कुल 6264 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Also Read - Salary Hike : सरकारी कर्मियों के लिए खोला खजाना, डीए, एचआरए और संविदा कर्मियों पर खर्च होंगे सालाना 1415 करोड़

कई जगहों पर आवागमन बाधित

पानी छोड़ने से पैरी नदी उफान पर आ गई। कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आना-जानका कर रहे हैं। महानदी के निचले भाग में आंशिक जलस्तर में बढ़ोतरी 10 घंटे बाद आंशिक रूप से होगी।

Also Read - Assembly Elections: नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने का किया ऐलान, दोनों ही पार्टियों को बताया जनविरोधी

कैचमेंट एरिया में आ रहा 13 क्यूसेक पानी प्रति मिनट

बता दें कि, जिले में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश (Drizzling Rain )सिकासार बांध लबालब हो गया है। सिकासार ( Sikasar ) के कैचमेंट एरिया (catchment area ) में प्रति मिनट 13 हजार क्यूसेक पानी आवक हो रही है। लगातार पानी बढ़ने के कारण सिकासार बांध से 6 हजार क्यूसेक प्रति मिनट पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते पैरी नदी उफान पर है। महानदी का भी जलस्तर बढ़ेगा। धमतरी जिले को जोड़ने वाले एनीकट के ऊपर पानी चलने से आवागमन बाधित हो गया है। जिले में मंगलवार शाम को शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। लगातार बारिश से सिकासार बांध में पानी आने की रफ्तार बढ़ गई। खलिहान तालाब पोखर सब पानी से लबालब हो गए हैं। खंड वर्षा से जूझ रहे मैनपुर देवभोग क्षेत्र में भी बारिश हो रही है।


Tags

Next Story