झारखंड से आ रहा नशे का सामान : 16 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

झारखंड से आ रहा नशे का सामान : 16 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
X
झारखंड से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुसिल ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 16 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त किया है।

अम्बिकापुर। झारखंड से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुसिल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर अंबिकापुर में खपाते का प्रयास कर रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने ​अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की। पुलिस ने आरोपी के पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इसकी ​कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है।


Tags

Next Story