नशे में हावी हुआ गुरूर : सिगरेट पीकर नेताजी की प्रतिमा के मुंह पर धुआं छोड़ता... कभी प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने की कोशिश करता, दोस्तों ने बनाया वीडियो... आप भी देखिए...

संदीप करिहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करने का मामला सामने आया है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर आपत्ति जनक हरकत करता नाबालिग कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नाबालिग होली में शराब के नशे में पहले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास खड़े होकर सिगरेट पीता है। यही नहीं फिर वह सुभाष चंद्र की प्रतिमा के मुंह में सिगरेट लगा देता है और प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने की कोशिश भी करता है। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़के की इस घटिया हरकत पर आपत्ति जताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ताकि, दूसरे लोगों को इससे सबक मिले। दरअसल, इस वीडियो में लड़का शहर के सीपत चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए बनाए गए सीढ़ियों से उनकी प्रतिमा के पास पहुंच गया है और सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ा रहा है। यही नहीं बदमाश लड़का नेताजी की प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने का प्रयास करते हुए उनके मुंह पर धुआं उड़ा रहा है। वहीं नाबालिग के दोस्तों ने इसका वीडियो बनाया है। इस वीडियो को बनाते समय कोई बोल रहा है कि राघव भाई आज मूड में है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS