शराबी चोर ने गंवाई जान : गोडाउन में पहुंचा था चोरी करने फिर हुआ ये...

शराबी चोर ने गंवाई जान : गोडाउन में पहुंचा था चोरी करने फिर हुआ ये...
X
शुक्रवार देर रात रात नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह के गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी ऑटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक ने चोरी करने के लिए घुस रहा था। तभी उसका सीर शटर में फस गया फिर आगे हुआ ये...

दुर्ग। ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका।

दरअसल, रात में चिल्लाने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सपोर्ट नहीं मिलने से छटपटाने लगा

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात रात नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह के गंजपारा स्थित सत्कार मशीनरी ऑटो पार्ट्स के गोदाम में एक युवक ने चोरी करने के लिए घुस रहा था। लेकिन शटर में फसने से उसकी मौत हो गई। 20 वर्षीय मुकेश ठाकुर गंजपारा का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। मुकेश पैर की तरफ से घुसा था तो किसी तरह आधा तो घुस गया, लेकिन उसके बाद उसका शरीर फंस गया। गोडाउन के अंदर की तरफ पैर के नीचे कोई सपोर्ट नहीं मिलने से वह छटपटाने लगा। उसका सिर शटर और रोशनदान के बीच में फंस गया था। पूरी रात उसका सिर फंसा रहने से वह सांस नहीं ले पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

शटर के ऊपर लटकी लाश देख उड़े होश

गोदाम संचालक सुखवंत सिंह शनिवार सुबह 11 बजे जब गोडाउन पहुंचा तो शटर के ऊपर युवक का शव देख उसके होश उड़ गए। काफी देर तक तो वह कुछ समझ ही नहीं पाया कि हुआ क्या है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद शटर और रोशनदान के एंगल के बीच फंसे युवक के शव को बाहर निकलवाया गया।

Tags

Next Story