दुर्ग को मिलेगी विकास कार्यों की सौगातें, सीएम भूपेश करेंगे लोकार्पण

दुर्ग को मिलेगी विकास कार्यों की सौगातें, सीएम भूपेश करेंगे लोकार्पण
X
90 एकड़ में बनने वाले वानिकी विश्वविद्यालय का होगा भूमिपूजन। पढ़िए पूरी खबर-

दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगातें देने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल 254 करोड़ 48 लाख़ की लागत के कुल 42 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत सांकरा एवं नगर निगम दुर्ग व भिलाई में नव निर्मित विकास कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही यहां जनता एवं क्षेत्र के लिए अनेक महत्वकांक्षी कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। सीएम बघेल रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सांकरा, दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में जुड़ेंगे। लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए इन स्थानों पर संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के हाथों जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना है, इनमें यह कार्यक्रम शामिल है।

सांकरा (पाटन)

1.महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला एवं भूमिपूजन- ग्राम सांकरा तहसील पाटन जिला दुर्ग में 55 करोड़ रूपए की लागत से 90 एकड़ भूमि में उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना होने से इन विषयों में उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलेगा।

2.उफरा रवेली मार्ग में खारून नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन- जिला दुर्ग के अंतर्गत उफरा से रवेली मार्ग में स्थित खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

3.दुर्ग पाटन अभनपुर राज्य मार्ग क्रं. 22 के खम्हरिया नाला पर पुल निर्माण का भूमिपूजन- जिला दुर्ग के अंतर्गत दुर्ग-पाटन-अभनपुर राज्य मार्ग क्रमांक 22 में स्थित खम्हरिया नाला पर 8 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

4.जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक झीट शाखा का भूमि पूजन- जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम झीट में कृषकों की सुविधा की दृष्टि से 27 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का भूमिपूजन करेंगे।

5. सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र, ग्राम सेलूद का शुभारंभ- जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सेलूद विकासखंड पाटन में सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया जावेगा।

6.अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण कार्य का लोकार्पण- जिले के ब्लाक मुख्यालय पाटन में अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व सुविधायुक्त शासकीय आवास का शुभारंभ करेंगे।

दुर्ग

1.ठगड़ा बांध संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन- दुर्ग शहर स्थित ठगड़ा बांध में 1349 लाख रूपए की लागत से संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

2.इंदिरा मार्केट सब्जी मण्डी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन- दुर्ग शहर स्थित इंदिरा मार्केट सब्जी मण्डी में 66 लाख रूपए की लागत से शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।

3.पोटिया में उद्यान निर्माण कार्य का भूमि पूजन- दुर्ग शहर स्थित पोटिया में 29 लाख रूपए की लागत से उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जावेगा।

4.फिल्टर प्लांट के सामने उद्यान निर्माण कार्य का भूमि पूजन- दुर्ग शहर के वाय-शेप ओवर ब्रिज के नीचे स्थित फिल्टर प्लांट के सामने 16 लाख रूपए की लागत से उद्यान निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।

5.नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन- जिला दुर्ग के नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक 8 किलोमीटर मार्ग का 68 करोड़ 16 लाख की लागत से चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

6.पुलगांव नाका से अंजोरा मार्ग में फोरलेन निर्माण कार्य का भूमि पूजन- दुर्ग के पुलगांव नाका से अंजोरा मार्ग में 56 करोड़ 39 लाख की लागत से फोरलेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

7.नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल सह भण्डार कक्ष का लोकार्पण- मछली पालन विभाग के कार्यालय के समीप 29 लाख की लागत से निर्मित प्रशिक्षण हॉल सह भण्डार कक्ष का लोकार्पण किया जाएगा।

नगर पालिक निगम भिलाई

1.नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन- 33 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नगर पालिक निगम भिलाई में 28 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य किया जाएगा।

2.प्रतिमा का अनावरण-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

3.खुर्सीपार में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन- खुर्सीपार भिलाई में 4 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत से नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Tags

Next Story