कवर्धा कांड : दुर्गेश देवांगन की पिटाई, हिंसा भड़काने के दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

X
By - Ck Shukla |12 Oct 2021 1:58 PM IST
पुलिस ने अब तक दुर्गेश की पिटाई के 29 आरोपी पकड़े
कवर्धा। पुलिस ने मंगलवार को झंडा विवाद के 2 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को भी पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दुर्गेश देवांगन की पिटाई और हिंसा भड़काने के अब तक 29 मुख्य आरोपी पकड़े गए हैं। सभी ने दुर्गेश देवांगन के साथ मारपीट की थी। झंडा विवाद को लेकर दुर्गेश देवांगन ने विरोध किया था। टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पुलिस ने अब इन सभी को पकड़ा है। मंगलवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम ईदरीश खान और वजीर खान बताए गए हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर के लोहारा नाके के पास ये घटना घटी थी।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS