भाजपा नेता के साथ धक्का-मुक्की, सदन में जमकर हंगामा, सभापति ने रोकी कार्यवाही

भाजपा नेता के साथ धक्का-मुक्की, सदन में जमकर हंगामा, सभापति ने रोकी कार्यवाही
X
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय में नगर निगम की सामान्य सभा बैठक के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच सदन में सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ, लेकिन वह झगड़े में तब्दील हो गया। यहां तक कि एक भाजपा नेता और पार्षद को धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर-

जगदलपुर। नगर निगम की सामान्य सभा में जमकर हंगामा होने की खबर है। सत्ता पक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच विवाद शुरू हुआ। इस दौरान बीच-बचाव में आए भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान पार्षद योगेंद्र पांडेय के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। सभापति कविता साहू ने दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही रोकी। तब मामला शांत हुआ।

Tags

Next Story