Dussehra : 27 को मनेगा फिंगेश्वर का राजशाही दशहरा

गरियाबंद। फिंगेश्वर राजशाही दशहरा पर्व(Fingeshwar Rajshahi Dussehra festival) 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा । गरियाबंद (Gariaband)के राजशाही राजा दशहरा की लोकप्रियता और ख्याति समूचे देश भर में विख्यात है। आमतौर पर क्वांर नवरात्रि (Navratri)के समापन पश्चात विजयदशमी (Vijayadashami)को देशभर में दशहरा पर्व मनाए जाते हैं, लेकिन गरियाबंद के फिंगेश्वर में कालांतर में हुए एक घटनाक्रम के चलते तीन दिन बाद तेरस तिथि में राजा दशहरा का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है पढ़िए पूरी खबर...गरियाबंद के फिंगेश्वर में कालांतर में हुए एक घटनाक्रम के चलते तीन दिन बाद तेरस तिथि में राजा दशहरा का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है पढ़िए पूरी खबर...जानकारी के मुताबिक बस्तर (Bastar)की देवी मां मौली माता को राजा साहब ने बस्तर से लेकर आए थे और मिट्टी के मंदिर में स्थापित किया था। मौली माता की पूजा हल्बा जाति के लोग निरंतर करते आ रहे हैं।
प्रतीकात्मक मूर्ति की पूजा -अर्चना
यहां मूर्ति बनाकर मंदिर बनाने प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आज भी प्रतीकात्मक मूर्ति की पूजा - अर्चना होती है। मां मौली मनोकामना पूर्ण करने वाली माता है, राज परिवार के अलावा समूचे प्रदेश के लोग मां मौली के प्रति आस्था रखते हैं। नवरात्रि पर्व में माता के भक्त बड़े संख्या में ज्योत प्रज्ज्वलित करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS