Effect of news: ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के फैसले के बाद गांव पहुंची मंडी समिति अध्यक्ष, जल्द पुल निर्माण कराने का दिया आश्वासन

Effect of news: ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के फैसले के बाद गांव पहुंची मंडी समिति अध्यक्ष, जल्द पुल निर्माण कराने का दिया आश्वासन
X
ग्राम बेंद्री के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से तंगाकर एक सप्ताह पहले चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। इस मुद्दे को हरिभूमि ने प्रमुखता से उठाया था। आज खैरागढ़ मंडी समिति अध्यक्ष दसमत उत्तम जंघेल गांव पहुंची और लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। पढ़िए पूरी खबर...

गंडई पंडरिया। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (Khairagarh-Chhuikhan-Gandai) जिले के ग्राम बेंद्री के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से तंगाकर एक सप्ताह पहले चुनाव बहिष्कार (election boycott) करने का निर्णय लिया था। इस मुद्दे को हरिभूमि ने प्रमुखता से उठाया था। बता दें कि, ग्रामीणों को ग्राम पंचायत भूरभुसी तक पहुंचने के लिए गांव से लगभग 6 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है। वहीं गांव के दोनों साइड नदी होने से समस्या और भी बड़ी हो जाती है। इस खबर के प्रकाशन के बाद खैरागढ़ मंडी समिति अध्यक्ष (market committee chairman) दसमत उत्तम जंघेल गांव पहुंची और लोगों से उनकी समस्याएं सुनी।

दरअसल, पिछले महीने ग्राम बेंद्री (bendri) के इस समस्या को हरिभूमि अखबार में प्रकाशित किया गया था। ग्राम बेंद्री की दूरी ग्राम पंचायत भूरभुसी से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है। गांव के दोनों साइड नदी है। बरसात में जलभराव के कारण समस्या दुगनी हो जाती है। लोग सिर पर सामान लादकर और जान जोखिम में डालकर रास्ता तय करने के लिए विवश हैं। इस खबर के प्रकाशन के बाद खैरागढ़ मंडी समिति अध्यक्ष दसमत उत्तम जंघेल गांव पहुंची और उनकी समस्याओं से रूबरू हुईं। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि, वे इस मुद्दे को कलेक्टर और नेताओं तक पहुंचाएंगी।

विधायक अभी भी है अनजान, अब भी नहीं पहुंची गांव

गौरतलब है कि, उपचुनाव के भाषण में क्षेत्रीय विधायाक (regional legislator) यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने इन सभी समस्याओं का निदान कराने का वादा किया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस ओर उनका ध्यान कभी नहीं गया। इससे तंगाकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया है। खबर प्रकाशन के बाद दूसरे क्षेत्र की मंडी अध्यक्ष गांव पहुंची लेकिन अब भी विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा को इससे कोई मतलब नहीं है।

Also read: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी ASI : नियुक्ति का आदेश जारी, CM बघेल ने वादा निभाया... अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं अनेक पदक

कृषि उपज मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल ने जल्द पुल बनवाने का आश्वासन दिया

वहीं मौके पर पहुंची कृषि उपज मंडी अध्यक्ष (Agricultural Produce Market President) दशमत जंघेल खैरागढ़ ने कहा कि, समाचार पत्र से मिली जानकारी के बाद वे वहां पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से बात की और कहा कि, वे कलेक्टर और उच्च अधिकारियों से इस समस्या के बारे में बात करेंगी। उन्होंने जल्द-से-जल्द यहां पुल बनवाने का आश्वासन दिया।

Tags

Next Story