खबर का असर : 50 से ज्यादा दुकानों में छापा, प्लास्टिक-पॉलीथिन जब्त, वसूला जुर्माना

खबर का असर : 50 से ज्यादा दुकानों में छापा, प्लास्टिक-पॉलीथिन जब्त, वसूला जुर्माना
X
केंद्र सरकार ने देशभर में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजधानी में नगर निगम प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर शुरुआती दिनों में समझाइश अभियान चलाया था, लेकिन अब कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम की टीम ने 50 से ज्यादा दुकानों में छापा मारा। टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक, पॉलीथिन और 100 माइक्रोन से कम वाली प्लास्टिक आइटम को जब्त किया है। साथ ही सभी दुकानदारों से करीब 80 हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला है। बता दें कि हरिभूमि और INH 24×7 न्यूज़ ग्रुप की टीम ने प्लास्टिक बैन पर वास्तविकता की जांच की थी।

दरअसल केंद्र सरकार ने देशभर में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर शुरुआती दिनों में समझाइश अभियान चलाया था, लेकिन अब कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


Tags

Next Story