मुख्यमंत्री का पुतला दहन : SC का आरक्षण 13% करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री का पुतला दहन : SC का आरक्षण 13% करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
X
अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 16% से घटाकर 13% करने पर जिले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पढ़िए पूरी खबर...

कुश अग्रवाल/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 16% से घटाकर 13% करने पर बलौदाबाजार जिले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। देखिए वीडियो-

विरोध प्रदर्शन

इस दौरान भाजपा नेता धीरज मिश्रा ने कहा कि सरकार में आने के पूर्व भूपेश सरकार ने कई घोषणा किए पर किसी घोषणा में अभी तक अमल नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति वर्ग को 16% आरक्षण देने की घोषणा की थी, लेकिन इसमें कटौती करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण को 13% कर दिया है। यह पूणतः गतल है। इसका भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा घोर विरोध करती है। अगर राज्य सरकार 16% आरक्षण नहीं देती है, तो अनुसूचित जाति मोर्चा आने वाले समय में उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story