CG Politics- चुनाव प्रचार का दौर समाप्त : भाजपा ने झोंकी ताकत, पारख बोले-जीतते ही पूरे होंगे सारे वादे

CG Politics- चुनाव प्रचार का दौर समाप्त : भाजपा ने झोंकी ताकत, पारख बोले-जीतते ही पूरे होंगे सारे वादे
X

राजा शर्मा-डोंगरगढ। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 7 नवंबर को है। रविवार को चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन था और भाजपा ने जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार की शुरुआत गोलबाजार से शुरू होकर बुधवारीपारा, रेलवे चौक, खंडूपारा और जयस्तंभ चौक होते हुए वापस पहुंची।

रैली का नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर कर रहे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को लेकर घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। शहर में जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर का स्वागत किया गया। चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र के बारे जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार आने पर भाजपा इसबार 3100 रुपये एकड़ पर 21 विंटक्ल धान ख़रीदेगी। साथ ही ग़रीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर देंगे और श्रमिकों को दस हज़ार रुपये की सहायता राशि देने के अलावा महिलाओं को सालाना बारह हज़ार रुपये की सहायता भी देंगे।


Tags

Next Story