CG Election : साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू को चुनाव आयोग का नोटिस, खर्च का ब्योरा पेश नहीं करने पर दूसरी बार भेजा गया नोटिस

X
By - yogita gaur |9 Nov 2023 2:30 PM IST
साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू को चुनाव खर्च का लेखा-जोखा पेश नहीं करने पर आयोग ने दूसरी बार नोटिस भेजा है। आयोग की नोटिस का प्रत्याशी को 48 घंटे के भीतर जवाब देना होता है। पढ़िए पूरी खबर...
सूरज सिन्हा-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में चल रहे विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं करने पर निर्वाचन आयोग ने साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू को नोटिस भेजा है।
उल्लेखनीय है कि साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू को चुनाव खर्च का लेखा-जोखा पेश नहीं करने पर आयोग ने दूसरी बार नोटिस भेजा है। आयोग की नोटिस का प्रत्याशी को 48 घंटे के भीतर जवाब देना होता है। उल्लेखनीय है कि ईश्वर साहू वही ग्रामीण है जिनका बेटा भुवनेश्वर साहू बेमेतरा जिले के बिरनपुर कांड में मारा गया था।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS