CG Politics : दिग्गजों के चुनावी बोल : सीएम चुन लेंगे : डा. रमन, किसी के जाने से फर्क नहीं पड़ता : बघेल, हर सरगुजिहा मेरा करीबी : सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों बिगुल बज चूका है, सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणाएं कर दी हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सीएम को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह तय नहीं है लेकिन मैं विधायक बनुंगा यह जरूर तय है। हम विधायक दल में मिलकर यह तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करती है सामूहिक चुनाव लड़ती है। सवाल तो यह है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाना है। मुख्यमंत्री मिलकर बना लेंगे कोई दिक्कत नहीं है।
जिला अध्यक्ष सागर सिंह के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है-सीएम बघेल
सीएम भूपेश बघेल मुंगेली दौरे पर थे, इस बीच उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वापसी के दौरान जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह के इस्तीफे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, एक आदमी के चले जाने से पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता है। पार्टी छोड़ने का नुकसान उनको खुद सहना होगा, हमने तो उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने पिछले बार भी हमारे साथ भीतरघात किया था उसके बाद भी हमने उन्हें कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष बनाकर मौका दिया था। जल्द ही कांग्रेस नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी।
सरगुजा के सारे नागरिक मेरे करीबी-डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव
अंबिकापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हर चुनाव एक संघर्ष के रूप में होता है और किसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, यह चुनाव अच्छा होगा और जनता हमारे पक्ष में मतदाता करेगी। राजेश अग्रवाल के पूर्व में करीबी रहने के सवाल पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, सरगुजा के करीब कौन नहीं है, सारे मेरे करीबी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS