जंगल में बिछाया करंट, चपेट में आया आदमी : सूअर का शिकार करने बिछाया था तार, खेत से लौट रहा ग्रामीण आया चपेट में...

उमेश यादव - कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन -फानन में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है । यह घटना पूरा करतला वन परिक्षेत्र बरपाली की है।
जंगली सुअर का शिकार करने को बिछाया था करंट
मिली जानकारी के अनुसार, घायल अधेड़ का नाम 53 वर्षीय महेश श्रीवास है। वह बरपाली भांठापारा का निवासी है। महेश अपने खेत से लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। वापस लौटते समय करंट की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।महेश ने बताया कि, उसके परिजनों ने गांव से लगे कुरसिया जंगल मे खेत पर लकड़ी कटाई कर रखी थी। जिसे लाने वह गांव का ट्रैक्टर किराए पर लेकर गया हुआ था। देर शाम होने के बाद ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड होने के कारण वह और उसके परिजन गांव से लगे पगडंडी वाले रास्ते से वापस लौट रहे थे तभी अचानक 11 केवी से लगे विधुत तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। तार जंगली जानवरों का शिकार करने बिछाया गया था।
पहले भी घट चुकी हैं ऐसी घटनाएं
उल्लेखनीय है कि , एक साल पहले एक ग्रामीण और दो दिन पहले ही दो मवेशियों की करंट लगने से उसी जगह पर मौत हुई थी। घटना की जानकारी वन विभाग को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते जंगली जानवर मर ही रहे हैं वहीं, ग्रामीण भी शिकार हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही बालको वन परीक्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार करने बम लगाया गया था। बम की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस मामले में वन विभाग और बालको पुलिस और वन विभाग जांच में जुटी हुई है लेकिन अब तक आरोपी पकड़ से बाहर है। वहीं, पसान इलाके में पति पत्नी जंगल के हुए थे जहां जंगली जानवर के शिकार करने को बम लगाया गया था बम की चपेट में आने से पति पत्नी घायल हो गए थे। इस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS