Elephant Attack : हाथी ने बुजुर्ग पर किया हमला...ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया आरोप...जानिए क्यों...

घनश्याम सोनी/बलरामपुर- रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चॉकी में एक बुजुर्ग को दंतैल हाथी ने कुचल कर मार दिया। मृतक घर से शौच के लिए निकला हुआ था, तभी घने कोहरे में उसे हाथी दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने क्या कहा...
ग्रामीणों का कहना है कि, हाथी क्षेत्र में कब से विचरण कर रहा है, उसका लोकेशन क्या है, इसके बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली थी। विभाग ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। जिससे ग्रामीणों को इसके बारे में पता ही नहीं चल सका था। आज सुबह जब मृतक घर से निकला तो बांध किनारे चला गया था और फिर कोहरा घना होने के कारण उसे दिखाई नही दिया, जिसके बाद बुजुर्ग की मौत गई। हालांकि वन विभाग की टीम ने तात्कालिक तौर पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मुआवजा राशि दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS