Elephant Attacked : हाथी के हमले से महिला की मौत, बेटी के घर जाते वक्त हुआ हादसा..

संतोष कश्यप - अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले (Surguja district)में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहे है। इस दौरान एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला (elephant attacked)कर दिया। जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग(Forest Department)की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल अस्पताल ले जा रहे थे तभी महिला ने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। मामला पूरा अंबिकापुर वन परिक्षेत्र (Ambikapur forest range )के कंचनपुर (Kanchanpur)का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम 60 वर्षीय लोलो टेकाम है। वह ग्राम कुंदीकला का निवासी थी। बताया जा रहा था कि, महिला अपनी बेटी के यहां जा रही थी। तथी रास्ते पर उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। इसी बीच हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल अस्पताल (medical hospital )ले जा रहे थे तभी महिला ने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS